
राधा स्वामी सत्संग ब्यास जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
मिलेगी यह सुविधा
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) राधा स्वामी सत्संग ब्यासजाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बडी खुशखबरी आई है कि डेरा ब्यास जाने वाली संगत की सुविधा के लिए रेल विभाग सहारनपुर और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों से अनारक्षित रेलगाडिय़ां चलाने जा रहा है। जानकारी के अनुसार (04039/04040) हजरत निजामुद्दीन- ब्यास-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी के (कुल 4 फेरे) लगेंगे। (04039) हजरत निजामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पैशल रेलगाड़ी 11 मई और 25 मई को हजरत निजामुद्दीन से शाम 07:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में (04040) ब्यास- हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित स्पैशल 14 मई तथा 28 मई को ब्यास से रात 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
रेल विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार हजरत निजामुद्दीन से 11 से 28 मई के मध्य 2 स्पैशल अप-डाऊन रेलगाडिय़ां चलेंगी जबकि सहारनपुर और डेरा ब्यास के मध्य 12 मई से 28 मई तक 2 स्पैशल रेलगाडिय़ां चलाई जा रही हैं।























