
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी
मचा हडकंप, सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट
धमकी देने वाले ने डायल 112 पर छोडा मैसेज
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जानलेवा हमले की धमकी मिली है। हैरानी की बात यह है कि यह धमकी सीधी यूपी डायल 112 पर आई है। मैसेज में लिखा गया था- “मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा”। धमकी की जानकारी ऑपरेशन कमांडर यूपी 112 ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दी है। जिसके बाद थाना पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और 507 और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, मुख्यमंत्री योगी को लेकर इस प्रकार की धमकी आने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। योगी की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं।























