राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग इलाके में युवक ने किया सुसाइड
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) : करोलबाग स्थित गोल्डन डीलक्स होटल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. अभी तक युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. मोहम्मद आमिर (30) रविवार को इस होटल में ठहरा था. आज उसे 12 बजे होटल का कमरा खाली करना था, लेकिन उससे पहले ही उसने सुसाइड कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कल करोल बाग थाना में एक कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि एक होटल में एक शख्स ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर झूलता मिला। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल फोन, पैन कार्ड और 3,210 रुपये बरामद हुए हैं। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।






















