श्रद्धालुओं के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट
हर हर महादेव के जयकारों से गंूजा आसमान
इतने क्वींटल फूलों से सजाया गया
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्ववार्ता) विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजकर 20 मिनट पर आग बद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। अब पूरे 6 महीने तक भोले बाबा की पूजा केदारनाथ में होगी। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्वींटल फूलों से सजाया गया है। करीब आठ हजार का पाटीपाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान सेना के बैंड की धुन के साथ ही पूरी केदारपुरी हर महादेव के जयकारों से गुज उठी।
आज सुबह धाम में बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन तापमान में काफी गिरावट थी। उधर बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 6.10 इससे पहले अक्षय तृतीय के दिन 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए थे। इसी दिन से चारधाम यात्रा आरंभ हो चुकी थी। उदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है।