
गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर दायर याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर आज दायर याचिका पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे सुनवाई हुई। मामले में पंजाब के एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि अमृतपाल गिरफ्तार हो चुका है और उसे एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा चुका है। जिसके बाद इस मामले में हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। इसके साथ ही दो याचिकाएं कुलदीप सिंह और प्रेम ने अपनी याचिकाएं वापस ले ली है।























