
जालंधर लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को लगा एक और बडा झटका
इस नेता ने कांग्रेस छोड थामा आप का दामन
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) जालंधर लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बडा झटका लगा जब कांग्रेस नेता प्रेमजीत सिंह रायपुर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हे आज पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ मे आप पार्टी ज्वाइंन करवाई।
बतां दे कि पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर ने हाथ का साथ छोड़ कर झाड़ू थाम लिया है। उन्हें पार्टी अकाली दल से आप में शामिल हुए पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने शामिल करवाया। जानकारी के लिए बतां दे कि परमजीत सिंह रायपुर पहले शिरोमणि अकाली दल में थे। लेकिन साल 2020 में उन्होंने बादलों का साथ छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और अकाली दल से ही आए कांग्रेस के विधायक परगट सिंह का चुनाव में बहुत साथ दिया।























