
पंजाब के इस जिले में अध्यापिका पर तेजधार हथियारों से किया हमला
जांच में जुटी पुलिस
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के जालंधर जिले मे बीती रात को जालंधर छावनी के मोहल्ला नंबर 24 में रह रही अध्यापिका पर हलवाई की दुकान में काम करने वाले व्यक्ति ने चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे घायल अवस्था में कैंट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त टीचर केंद्रीय विद्यालय नंबर 4 में तैनात थी। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है वह पिछले कई दिनों से टीचर पर बुरी नजर रखता था। घटना स्थल पर पहुंची कैंट पुलिस मामले की तय तक पहुंचने के लिए गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है।





















