
लुधियाना की ताजपुर रोड सेंट्रल जेल मे कैदी की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
जेल प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना जिले के ताजपुर रोड सेंट्रल जेल के एक कैदी की मौत के बाद परिजनो ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिविल अस्पताल में पहुंचे हवालाती के परिजनों ने पत्रकारों को बताया कि मलकीयत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पर अपराधिक मामले दर्ज होने के चलते कई वर्षों से लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंद था।
उधर, जेल से पोस्टमार्टम कराने आए सहायक सुपरीटेंडेंट सुखदेव सिंह ने बताया कि हवालाती का इलाज जेल के अस्पताल में भी चल रहा था और बीमार होने के चलते उसको कई बार सिविल अस्पताल भेजा गया था और इलाज का सारा रिकॉर्ड जेल के मेडिकल अधिकारी के पास है। उन्होंने परिवार द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहां कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक हवालाती का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का मालूम हो सकेगा।





















