
हिमाचल मे भाजपा हाईकमान ने किया बडा फेरबदल:
नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति, जनरल सेक्रेटरी को भी बदला
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) हिमाचल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब भाजपा हाईकमान ने बड़ा फेरबदल किया है। हाईकमान ने हिमाचल में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ संगठन के जनरल सेक्रेटरी को भी बदल दिया गया है।
अब डॉ. राजीव बिन्दल जहां हिमाचल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे तो वहीं सिद्धार्थन हिमाचल बीजेपी संगठन के नए जनरल सेक्रेटरी होंगे। इधर बीजेपी ने पवन राणा को दिल्ली बीजेपी संगठन का नया जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। ये सारी नियुक्तियां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी से की गई हैं।
























