
पंजाब मे लगातार रफ्तार बढाता हुआ कोरोना
इस जिले मे बढती कोरोना मरीजो की संख्या ने मचाया हडकंप
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश मे कोरोना के मामलो मे लगातार बढोतरी देखी जा रही है वही पंजाब में कोरोना का कहर लगातार जारी है। स्वास्थय विभाग के अनुसार 1 महीने के अंदर कोरोना मरीजो की संख्या 2 हजार को पार कर 2101 पर जा पहुंची है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटों में 3197 सैंपल जांच के लिए भेजे जिनमें से 207 पॉजिटिव पाए गए है।
लुधियाना में कोरोना से संक्रमित 44 मरीजों को ठीक डिक्लेयर कर दिया गया जबकि पिछले 24 घंटों में 51 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 5 हैल्थकेयर वर्कर व 4 जेल के हवालाती भी शामिल हैं। इसके अलावा 20 मरीजों में फ्लू के लक्षण मिले। 4 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए, 9 पॉजिटिव मरीजों का अता पता लगाया जा रहा है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1,14,229 हो गई है। इनमें से 3023 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के मरीजों की संख्या 15,359 दर्ज की गई। वहीं सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिविटी दर 9.17 प्रतिशत हो गई है। रविवार को 556 लोगों के सैंपल जांच के लिए दिए गए।





















