हरियाणा के सांसद कार्तिकेय शर्मा का हुआ एक्सीडेंट
चंडीगढ़, 24 अप्रैल (विश्ववार्ता) हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के साथ भंयकर सडक हादसा हो गया। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए हैं। उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि उनकी गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनका सिटी स्कैन कराया है।






















