
पंजाब सीएम मान व पुलिस को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बडा टवीट आया सामने
पढिये क्या लिखा
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब से आज गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पंजाब पुलिस और पंजाब की भगवंत मान सरकार की जमकर तारीफ की है। आप सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आप’ सरकार कभी भी पंजाब की शांति को भंग नहीं होने देगी। राज्य की सुरक्षा ही हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारी सरकार ने यह दिखा दिया है कि जरूरत पडऩे पर हम सख्त से सख्त कदम उठाने की भी हिम्मत रखते हैं। इसके साथ ही आप नेता संजय सिंह ने जनता से इस मामले को लेकर शांति बनाए रखने और भ्रमाक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है।
पंजाब की “आप” सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी। लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हमने दिखा दिया कि ज़रूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख़्त से सख़्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं। सब लोग शांति बनाये रखें। pic.twitter.com/GpbpY5em4N
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 23, 2023























