
पंजाब में अब HIV बीमारी एक बडी चुनौती बनकर उभरी
पिछले 1 वर्ष मे इतने लोग आये चपेट में , हैरान कर रहे है आंकडे
सूबे का यह जिला बना HIV का गढ
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) एचआईवी रोग यानि की एड्स पंजाब में पिछले एक वर्ष मे लगातार बढता जा रहा है जो आंकडे सामने आ रहे है वह हेैरान करने वाले है। जानकारी अनुसार पता चला है कि एक साल में पूरे राज्य में 10,109 नए एचआईवी संक्रमित मरीज सामने आए हैं। सूबे में लुधियाना व बठिंडा जिले एड्स रोगियों का गढ़ बन चुके हैं। राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले इन्हीं जिलों में एक वर्ष से कम समय में सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
विभाग द्वारा तैयार डाटा के अनुसार गत जनवरी माह तक राज्य में एक वर्ष से भी कम समय में 10109 मामले सामने आए। इनमें से 1711 मामले लुधियाना जिले से संबधित थे, जिनमें से 1448 पुरुष, 233 महिलाएं, 2 ट्रांसजैंडर और 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के 28 बच्चे शामिल थे।
एचआईवी संक्रमित होने के कई कारण होते हैं लेकिन 15 साल से कम उम्र के बच्चों में ज्यादातर नशे की एक सीरिंज का बार-बार इस्तेमाल करना अहम वजह है। नाबालिग बच्चे बीमारियों और नशे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं। इस कारण वह एक-दूसरे की इस्तेमाल की गई सीरिंज का नशे में इस्तेमाल करते हैं।























