
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जारी हुए आदेश
तारीख व रूट बताना अनिवार्य, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) अगर आप श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाना चाहते है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है इस बार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया है। लेकिन अबकी बार जारी आदेशो अनुसार यात्रा पर जाने से पहले आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यात्रा की तारीख और रूट भी बताना होगा।श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 13 से 70 वर्ष की आयु के व्यक्ति पंजीकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन ब्रांचों की सूची श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर उपलब्ध है। किसी भी सहायता के लिए आप टोल फ्री नंबर 18001807198, 18001807199 पर संपर्क कर सकते हैं। मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए कई दस्तावेज अनिवार्य हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आई.डी. प्रमाण की फोटोकॉपी भी अनिवार्य है।






















