
प्रेस कान्फ्रेंस दौरान आईजी सुखचैन सिंह गिल का अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर बडा दावा
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्ववार्ता) ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बडा दावा करते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह को आज सुबह 6.45 बजे गिरफ्तार किया है। आई.जी. सुखचैन सिंह गिल ने दावा किया है अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया उसको गिरफ्तार किया गया है। उसे आज मोगा में स्थित गांव रोडे से पकड़ा गया है। आई.जी. ने बताया कि उन्हें पहले ही इनपुट मिले थे कि अमृतपाल गांव रोडे में हैं जिसके बाद इंजेलिजेंस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया गया।
गुरुद्वारा साहिब के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गुरुद्वारा साहिब को हर तरफ से घेर लिया लेकिन इस दौरान गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को कायम रखा गया क्योंकि अमृतपाल गुरु घर के अंदर था जिसके चलते पुलिस वर्दी में गुरुद्वारा साहिब के अंदर नहीं जा सकती थी।























