
आतंकी हमले में शहीद हुआ जवान पंचतत्व में विलीन
शहीद सेवक सिंह अपने माता-पिता के थे इकलौते पुत्र
चंडीगढ़ 22 अप्रैल (विश्व वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सिपाही सेवक सिंह आज सुबह पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शहीद सेवक सिंह का अंतिम संस्कार बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में उनके पैतृक गांव बाघा में किया गया।























