
आईपीएल 2023 में चेन्नई ने हैदराबाद को हराया
चंडीगढ़ 22 अप्रैल (विश्व वार्ता) आईपीएल 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर महज 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद पारी खेली।





















