
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगडी, हुए अस्पताल मे भर्ती
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की आज अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड गई और उन्हे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सेहत बिगडऩे के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।
बतां दे कि प्रकाश सिंह बादल 95 साल के हो चुके हैं। 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की बीते कुछ समय से लगातार सेहत ढीली चल रही है।





















