
विजिलेस का दूसरे दिन भी एक्शन जारी, इस पूर्व महिला विधायिका की कोठी पर विजिलेंस ने मारी रेड
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता) विजिलेस टीम का दूसरे दिन भी एक्शन जारी है खबर आ रही है कि पूर्व कांग्रेसी विधायिका सतकार कौर गहरी विजिलेंस के शिकंजे में है। आज विजिलेंस ने पूर्व विधायिका गहरी की फिरोजपुर स्थित कोठी में रेड की है।
जिक्रयोग्य है कि पूर्व विधायिका सतकार कौर गहरी पर आमदन से ज्यादा जायदाद को लेकर जांच की जा रही है। यह भी बता दें कि विधायिका गहरी भाजपा का हाथ थाम चुकी है। विजिलेंस उक्त विधायिका को पहले भी 2-3 बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है।
पूर्व विधायिका सतकार ने कहा कि वह कानून का सम्मान करती हैं। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से निराधार हैं। उन्हें जब भी जांच के लिए अधिकारियों द्वारा बुलाया जाएगा, वह जांच का हिस्सा बनेंगी। सतकार कौर 2017 में फिरोजपुर देहाती से कांग्रेस विधायक चुनी गई थीं।























