
पंजाब CM भगवंत मान के ट्वीटर अकाउंट्स से वेरीफाईड टैग हटा
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीटर अकाउंट्स वेरिफाइड होने का टैग हटा दिया गया है। बतां दे कि ट्विटर ने अकाउंट्स से वेरिफाइड ब्लू टिक हटाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें सी.एम. मान के ट्विटर पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं केजरीवाल के 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
आम आदमी पार्टी के अकाउंट्स से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली के कई ट्विटर अकाउंट से वेरिफाइड अकाउंट टैग हटा दिया गया है।
पंजाब के सी.एम. मान के अलावा भारत के कई राज्यों के सी.एम. के ट्विटर अकाउंट्स से टैग हटा दिया गया है।























