
इस वक्त की बडी खबर
दिल्ली के साकेत कोर्ट में दिनदहाड़े महिला को मारी गोलियां
मचा हडकंप
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता): दिल्ली के साकेत कोर्ट मे आज उस समय हडकंप व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक महिला पर हमलवारों ने गोलियो से ताबडतोड हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलवार सुबह वकील की ड्रेस में आए और एक महिला पर फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























