
आय से अधिक संपत्ति मामले मे पूर्व मंत्री विजिलेंस ऑफिस पहुंचे
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता): चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू विजिलेंस ऑफिस पहुंचे। पंजाब विजिलेंस को शक है कि बलबीर सिद्धू ने अपनी आय से अधिक संपत्ति बनाई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान विजिलेंस द्वारा कुछ तथ्य भी जुटाए गए हैं। बलबीर सिद्धू से कई सवाल पूछे जाएंगे, जवाब मिलने के बाद जांच टीम उन्हें रिकॉर्ड समेत बुला सकती है।
बलबीर सिंह सिद्धू पर आय से अधिक संपत्ति के मामले के अलावा कोविड किट्स खरीदने में घोटाले के भी आरोप है। सिद्धू 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिद्धू मोहाली विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं।






















