
आज PM मोदी सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
चंडीगढ़ 21 अप्रैल (विश्व वार्ता): PM मोदी सिविल सेवा दिवस के अवसर पर ’आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे। PM मोदी ने राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों के योगदान की लगातार सराहना की है साथ ही उन्हें और भी अधिक मेहनत करने के लिए उत्साहित किया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि यह कार्यक्रम देश भर के सिविल सेवकों को उत्साहित और प्रेरित करने में पीएम मोदी के लिए एक उपयुक्त मंच के रूप में काम करेगा, ताकि वे विशेष रूप से अमृत काल के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान समान उत्साह के साथ देश की सेवा कर सकें।























