
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को कोरोना ने जकडा, हुए घर पर क्वारंटीन
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता):केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अधिकारियों की ओर से ये जानकारी दी गई है. राजनाथ सिंह को हल्के लक्षण हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है ।
वहीं, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डॉक्टर्स ने राजनाथ सिंह को आराम करने की सलाही दी है. मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ आज दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे ।























