
माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर
पंजाब सीएम भगवंत मान का बडा टवीट, पढिये क्या कहा
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता): माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अंसारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए नियुक्त किए गए वकील को 55 लाख रुपए फीस देने से पंजाब सरकार ने साफ इंकार कर दिया है।
जिसे लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान ने बडा टवीट किया है जिसमे मान ने लिखा है कि यूपी के अपराधी को रोपड़ जेल में वीआईपी सुविधाएं देकर रखा गया। 48 बार वारंट जारी होने के बावजूद पेश नहीं किया। महंगे वकील किए। जिसका खर्चा 55 लाख आया। मैंने लोगों के टैक्स से खर्चे वाली फाइल वापस मोड़ दी है। जिन मंत्रियों के आदेश पर ये फैसला हुआ, इसका खर्चा उनसे वसूलने के बारे में विचार किया जा रहा है।
























