
पंजाब के इस जिले मे बाप ही बना बेटे की जान का दुश्मन, चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता):पंजाब के अमृतसर जिले के कस्बा अजनाला के गांव बल्लदवाल में एक बाप ही बेटे की जान का दुश्मन बन गया औ भाईयो के साथ मिलकर बेटे पर ताबडतोड गोलियां चला दी जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उधर, पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमला करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत की तरफ से एक दिन का रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है। पीडि़त युवक लवप्रीत सिंह ने बताया कि वो अपने बाप से अपने हिस्से की जमीन मांगने गया था। इसी बीच उसके पिता ने चाचा और कुछ लोगों को बुलाकर उन पर हमला करवा दिया और गोली चला दी। वहीं घायल युवक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।





















