
जालंधर लोकसभा उपचुनाव : आज जालंधर दौरे पर दिल्ली सीएम केजरीवाल व पंजाब सीएम मान
आज पढ लीजियें रूटों की जानकारी नही होना पडेगा परेशान
चंडीगढ़ 20 अप्रैल (विश्व वार्ता): जालंधर लोकसभा उपचुनाव का शंखनाद हो चुका है सभी पार्टियों ने जोर अजमाईश शुरू कर दी है वही आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली सीएम व आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल आज जालंधर का दौरा करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज जालंधर के साईंदास स्कूल में आम आदमी पार्टी की रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें सी.एम. मान व दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल विशेष रूप से भाग लेंगे। रैली के चलते उस तरफ के सभी रूट बंद रहेंगे। अत: जिन लोगों को पटेल चौक, माई हीरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक की तरफ जाना है तो वे अपना रूट बदल लें क्योंकि रैली के चलते इन रूटों को बंद कर जाएगा।






















