
दुनिया में सबसे अधिक आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा, बना नंबर वन
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के रूप में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है. यूएन के अनुसार भारत 142.86 करोड़ जनसंख्या के साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है और चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है।
जबकि, यूएसए सर्वाधिक जनसंख्या के मामले में तीसरे नंबर पर है। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ है। हृ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आबादी अब 142.86 करोड़ हो गई है, जबकि 142.57 करोड़ आबादी के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। यानी अब भारत की आबादी चीन के मुकाबले 29 लाख अधिक हो गई है।
वहीं इस लिस्ट में अमरीका तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि सुंयक्त राष्ट्र ने बीते साल ही यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ सकता है।























