
आज पंजाब व हरियाणा के दागी मंत्रियों के खिलाफ हाईकोर्ट मे सुनवाई
दोनो राज्यो मे कुल इतने एमपी और विधायक है दागी
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता): आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में दोनो राज्यो के दागी 112 एमपी और विधायकों के खिलाफ सुनवाई करेगा। इस दौरान दोनों राज्य हाईकोर्ट में मामले की वर्तमान स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करेंगे। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर कर बताया था कि राज्य के पूर्व और मौजूदा एमपी और विधायक के खिलाफ कुल 99 केस राज्य की विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। 42 केसों में जारी जांच को जल्द पूरा करने का दावा किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी राज्यों के हाईकोर्ट को अपने राज्यों के आपराधिक केसों में संलिप्त एमपी और विधायक की जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर सभी राज्यों द्वारा जानकारी दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंची जानकारी के अनुसार देशभर के कुल 1765 सांसदों और विधायकों के खिलाफ कुल 3045 आपराधिक मामले लंबित थे।























