
पंचकूला के गांव रत्तेवाली में स्कूल बस पलटी, मचा हडकंप
बस ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार
चंडीगढ़ 19 अप्रैल (विश्व वार्ता):बडी खबर हरियाणा के पंचकूला से आ रही है जहां सुबह गांव रत्तेवाली के समीप बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और अधिकतर बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे में 2 बच्चों को चोट पहुंची हैं। उनको इलाज के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल दाखिल किया गया। बस ड्राइवर व कंडक्टर मौके से फरार हो गए हैं।
चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। दो बच्चों को चोट पहुंचने के कारण सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।





















