
अतीक और अशरफ की हत्या का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका दायर
याचिका पर सुप्रीम कोर्ट इस तारिख को करेगा सुनवाई
चंडीगढ़ 18 अप्रैल (विश्व वार्ता) अतीक और अशरफ अहमद की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हुई हत्या की जांच की मांग वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा





















