
हरियाणा के करनाल में बड़ा हादसा
राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
इमारत गिरने से चारों ओर भय का माहौल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चंडीगढ़ 18 अप्रैल (विश्व वार्ता)हरियाणा के करनाल में सुबह तड़के बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक राइस मिल की तीन मंजिला इमारत अचानक से ढह गई। बताया जा रहा है कि मिल की इस इमारत में करीब 100 से ज्यादा मजदूर सोते थे। ऐसे में मलबे में कई मजदूरों के दबे की आशंका है। वहीं इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आपको बता दें कि कर्मचारी इस राइस मिल की इमारत के अंदर ही सोते थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।























