
डॉ. राम पाल मित्तल पंजाब के पशु पालन विभाग के डायरैक्टर नियुक्त
चंडीगढ़, 17 अप्रैलःपंजाब सरकार ने डॉ. राम पाल मित्तल को पशु पालन विभाग का डायरैक्टर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति सम्बन्धी हुक्म जारी कर दिए गए हैं।
अधिक जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. राम पाल मित्तल इससे पहले पशु पालन विभाग में ही संयुक्त डायरैक्टर के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। अब उनको डायरैक्टर के तौर पर पदोन्नत किया गया है।





















