
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे डेरा मुखी राम रहीम मामले को लेकर सुनवाई
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट मे आज डेरा प्रमुख राम रहीम में सुनवाई होनी है। मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा राम रहीम को हरियाणा सरकार से मिली पैरोल को चुनौती दी गई है। हालांकि, हरियाणा सरकार निर्धारित नियमों के तहत पैरोल देने का हवाला दे चुकी है।डेरा मुखी राम रहीम पैरोल की समयावधि पूरी होने के बाद वापस जेल लौट चुका है। लेकिन मामले में हाईकोर्ट के निर्देश और आदेशों से उसे भविष्य में मिलने वाली पैरोल पर असर पड़ सकता है।
एसजीपीसी ने 20 जनवरी को रोहतक आयुक्त द्वारा राम रहीम को 40 दिन की पैरोल देने के आदेश को हरियाणा सदाचार कैदी (अस्थायी रिहाई) अधिनियम 2022 की धारा-11 के प्रावधान के खिलाफ बताते हुए इसे रद करने की मांग की गई थी। याचिका में पैरोल की समयावधि के दौरान राम रहीम के गैरकानूनी बयानों और गतिविधियों से खतरनाक परिणाम बारे हाईकोर्ट को अवगत कराया गया था। एसजीपीसी द्वारा पैरोल को भारत की संप्रभुता-अखंडता को खतरे में डालने और देश में सार्वजनिक सद्भाव, शांति व सामाजिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए खतरा बताया है।























