
भाजपा प्रभारी और पूर्व विधायक नीरजा रेड्डी की सड़क हादसे में मौत
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता)कुरनूल जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अलुरु के पूर्व विधायक नीरजा रेड्डी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे में फॉर्च्यूनर कार का टायर फटने से पलट गई।
जानकारी के अनुसार जोगुलम्बा गढ़वाला जिले के इटिक्याला मंडल के जिन्कलापल्ली मंच के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर एक सड़क दुर्घटना हुई. इस हादसे में अलुरु के पूर्व कांग्रेस विधायक नीरजा रेड्डी की मौत हो गई। नीरजा रेड्डी जब हैदराबाद से कुरनूल जा रही थीं, तभी टायर फटने के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई।