
बंठिडा फायरिंग मामले से जुडी बडी खबर
पंजाब पुलिस ने एक फौज जवान को लिया हिरासत मे
12 जवानो को किये जा चुके है समन जारी
चंडीगढ़ 17 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए एक फौज के जवान को हिरासत मे लिया है वही कल पुलिस ने 4 जवानो से भी हत्या मामले मे पूछताछ की बतां दे कि पंजाब पुलिस ने सेना के 10 जवानों को समन जारी किये थे। यह नोटिस धारा 160 के तहत भेजा गया है, जिसमें आर्मी के जवानों को बयान दर्ज करने के लिए पेश होने को कहा गया है। वहीं, इस मामले में आर्मी खुद भी जांच में जुटी है।
बठिंडा कैंट के एसएचओ गुरदीप सिंह ने जवानों को भेजे नोटिस की पुष्टि की है। उनका कहना है कि सेना के जवानों को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
बतां दे कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में गत दिनो बुधवार सुबह हुई फायरिंग में सेना के 4 जवानों की मौत हो गई। 80 मीडियम रेजिमेंट के ये जवान ऑफिसर्स मेस में गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। आर्मी ने कहा कि फायरिंग सुबह 4:35 बजे हुई।























