
शराब घोटाला मामले में सीबीआई की दिल्ली सीएम केजरीवाल से 3 घंटे से लगातार पूछताछ जारी
सीबीआई पूछताछ के खिलाफ आप पार्टी का जगह जगह प्रदर्शन जारी
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) शराब घोटाला मामले में आज सीबीआई के सामने दिल्ली सीएम केजरीवाल पेश हुए उनसे लगातार 3 घंटे से पूछताछ जारी है। इससे पहले सीबीआई की पूछताछ और हिरासत में लिए जाने के सवाल पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “जो सवाल पूछेंगे हम उसका जवाब देंगे। भाजपा के लोग तो कह रहे हैं, भाजपा वाले सीबीआई को कंट्रोल करते हैं।वही सीएम केजरीवाल से सी सीबीआई पूछताछ के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है।























