
दिल्ली CM केजरीवाल की सीबीआई के सामने पेशी के बीच पंजाब सीएम मान का बडा बयान आया सामने
यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है- CM मान
केंद्र सरकार पर बोला हमला, पढिये क्या कहा
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) शराब घोटाला मामले में आज सीबीआई के सामने दिल्ली सीएम केजरीवाल पेश हुए उनसे पूछताछ जारी है वही केजरीवाल से पूछताछ के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो गए हैं। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर बडा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को यह बर्दाश्त नही है कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी कैसे बन गई। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के ऐसे क्रांतिकारी नेता हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से राजनीति की शुरूआत की और राजनीति की दिशा बदल दी।
दिल्ली की जनता ने दो बार बीजेपी को हराया और फिर एम.सी.डी. में भी हराया और आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कि क्योंकि आप ईमानदार है। पंजाब में भी जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जिताया है। दिल्ली में भी एक रुपए का भी कर्ज नहीं लिया। दिल्ली में बिजली फ्री कर दी, शानदार ढंग से स्कूल बनवाए। नौकरियां मिलने लगीं और दिल्ली का बजट तीनगुना हो गया। अगर कोई माफिया बनाया होता तो दिल्ली में ऐसी गतिविधियां नहीं होतीं।
भगवंत मान ने कहा कि आज पंजाब में सरकार बने हुए 13 महीने हो चुके हैं। पंजाब में 28 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस खुल रहे हैं। किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने रेत माफिया, भूमाफिया और ट्रांसपोर्ट माफिया की लीकेज खत्म कर सारा पैसा खजाने में डाल रहे हैं और खजाने में से लोगों पर खर्च कर रहे हैं। यही बात अब बीजेपी की ओर से बर्दाश्त नहीं की जा रही है। किसी ने मोदी को यह कह दिया कि जिसने अस्पताल बनवाए हैं उसे अंदर कर दो। तब सतेंद्र जैन को अंदर कर दिया, बाद में मनीष सिसोदिया को अंदर कर दिया। हमें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है। यह लोकतंत्र नहीं बल्कि तानाशाही है।























