
दिल्ली सीएम केजरीवाल का समर्थन करने गए पंजाब के विधायकों और चेयरमैनों को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत मे
आप कार्यकर्ता पूरी राजधानी में सडक़ों पर उतरे, सीबीआई द$फतर के बाहर धारा-144 लागू
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) शराब नीति मामले में सी.बी.आई. द्वारा दिल्ली सीएम केजरीवाल को आज पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद पंजाब से भी सभी मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए वही पता चला है कि दिल्ली पुलिस ने सीबीआई कार्यालय जाते समय विधायकों और चेयरमैनों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें बवाना थाने ले जाया गया है।
केजरीवाल से पूछताछ के दौरान आप कार्यकर्ताओं के हंगामा करने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के बाहर धारा 144 लगा दी थी। आप कार्यकर्ता पूरी राजधानी में सडक़ों पर उतरे। उन्होंने दूसरे राज्य से भी मजदूरों को बुलाया था। जानकारी के मुताबिक, पंजाब और दूसरे राज्यों से आप के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।























