

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे यूपी मे हाई अलर्ट जारी
प्रयागराज में इंटरनेट बंद, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पुलिस पर बडा एक्शन
चंडीगढ़ 16 अप्रैल (विश्व वार्ता) माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रयागराज सहित पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है।
प्रयागराज में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद पुलिस पर सख्त एक्शन हुआ है. अतीक और अशरफ की सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
बता दें कि माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. दोनों को पुलिस मेडिकल के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी, जहां पर उन्हें गोली मार दी गई. अतीक अहमद के वकील के मुताबिक, दोनों को 10 से ज्यादा गोलियां लगीं. साथ ही उन्होंने कहा कि हत्या के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।























