
पीएम मोदी ने ‘हिमाचल दिवस’ के मौके पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
पढिये क्या लिखा ट्वीट मे
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘हिमाचल दिवस’ के मौके पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी। गौरतलब है कि 1948 में आज ही के दिन कई रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का एक राज्य के रूप में गठन किया गया था।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर लोगों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।
हिमाचल दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस राज्य के लोगों का जीवन सदैव समृद्ध और खुशहाल रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 15, 2023





















