
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले की जिम्मेदारी ली आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस पन्नू ने
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि गत दिनों पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग मामले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस पन्नू ने ली है। आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब को अलग देश खालिस्तान बनाया जाए, वर्ना ऐसे हमले आगे भी होते रहेंगे। जानकारी के लिए बतां दे कि गत दिनो मिल्ट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग मे 4 जवानों की हत्या कर दी गई थी और अभी तक इस मामले मे कोई सुराग नहीं लगा है। सेना और पुलिस ने 2 संदिग्ध हमलावर बताए थे।
वही बताया जा रहा है कि दिल्ली से पहुंची सेना के अधिकारियों की टीम मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। क्राइम सीन को बार-बार रिक्रिएट किया जा रहा है, ताकि पता चलाया जा सके कि फायरिंग करने के बाद हमलावर किस दिशा में भागे हो सकते हैं।























