
भारत में फिर कोरोना डराता हुआ, पिछले 24 घंटो मे आये इतने हजार नये मामले
एक्टिव मरीजों की संख्या बढकर हुई इतनी, इतने मरीजो ने तोडा दम
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश मे एक बार फिर कोरोना डराने लगा है, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,753 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढक़र 53,720 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 27 और मरीजों के दम तोडऩे के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढक़र 5,31,091 पर पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है।
वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.69 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 4,42,23,211 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।





















