
दिल्ली में जारी रहेगी बिजली सब्सिडी
दिल्ली में बिजली सब्सिडी के बवाल के बाद राज्यपाल ने सब्सिडी मामले में दी हरी झंडी
चंडीगढ़ 15 अप्रैल (विश्व वार्ता) दिल्ली में बिजली सब्सिडी के मुद्दे पर पूरे दिन सियासी पारा चढ़ता रहा दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने दिल्ली में मुफ्त बिजली नहीं मिलने का दावा किया था। बवाल शुरू होते ही दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने फ्री बिजली सब्सिडी वाली फाइल पर साइन कर दिए है ऐसे में लोग वापस से बिजली सब्सिडी शुरू होने की उम्मीद लगा रहे हैं। उधर, सब्सिडी मामले में एलजी की हरी झंडी मिलने का श्रेय लेते हुए दिल्ली सरकार ने कहा कि उनके प्रयास से जनता के आक्रोश को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
एलजी ने सब्सिडी की फाइल को मंजूरी देते हुए ऊर्जा मंत्री को अनावश्यक राजनीति, झूठे आरोपों से बचने और दिल्लीवासियों को गुमराह नहीं करने की सलाह दी है।





















