
बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बार फिर झटका देने वाली खबर
जान से मारने की धमकी,सुरक्षा बढ़ाई
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बार फिर झटका देने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में सलमान खान को धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी। लेकिन अब एक बार फिर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने कहा कि नियंत्रण कक्ष में कॉल कर धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि रोकी नाम के व्यक्ति ने धमकी में कहा कि वो 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।























