
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला
दोनो टीमों की नजरें होगी आईपीएल मे खाता खोलने पर
चंडीगढ़ 11 अप्रैल (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला होगा। लगातार तीन हार से निराश दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब मुंबई इंडियन्स के खिलाफ उतरेगी तो दोनों ही टीमों की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी।
दिल्ली ने अपने अभियान की शुरुआत जहां हार की हैट्रिक के साथ की है तो वहीं मुंबई इंडियन्स को भी शुरुआती दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है और वह हार की हैट्रिक से बचने की कोशिश करेगा।
अंक तालिका में निचले पायदानों पर चल रही दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमों को संतुलित टीम संयोजन बनाने के लिए जूझना पड़ रहा है। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव किए हैं लेकिन टीम जीत की राह नहीं पकड़ पाई है।





















