
शिरोमणि अकाली दल को लगा एक और बड़ा झटका
इस अकाली नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी मे हो रहे शामिल
चंडीगढ़ 9 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब मे शिरोमणि अकाली दल को एक और बड़ा झटका लगा है। अकाली नेता और पूर्व विधायक इंदर इकबाल अटवाल ने पार्टी की मेम्बरशिप से इस्तीफा दे दिया है और बताया जा रहा है कि वह आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थामेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ मैत्रेयन भी आज बीजेपी पार्टी में शामिल होंगे. इससे पहले कल भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन बीजेपी में शामिल हो गए.
























