
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश आज 23वें दिन भी जारी
पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार कर रही है सूबे मे छापेमारी
चंडीगढ़, 9 अप्रैल (विश्व वार्ता) खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह की तलाश मे आज ऑपरेशन का 23वां दिन है लेकिन लगातार अमृतपाल पुलिस व एंजेसियों को चकमा देने मे अब तक सफल रहा है। अमृतपाल जोकि 18 मार्च से फरार चल रहा है लगातार पंजाब पुलिस व केंद्रीय खफियां एंजेसियां पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। अमृतपाल के वीडियो के मामले में अब पंजाब पुलिस ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की भी मदद ले रही है अमृतपाल ने 29-30 मार्च को लगातार 2 वीडियो जारी की गई थी।
पुलिस के साइबर सैल ने इनकी जांच की तो पता चला कि ये वीडियो दुबई, कनाडा, यूके, अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से इंटरनेट पर डाला गया। जिसके बाद पंजाब पुलिस इनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए केंद्र से तालमेल कर चुकी है। केंद्रीय एजेंसियों को एड्रेस भी सौंपे गए हैं। अमृतपाल को पकडऩे के लिए पुलिस होशियारपुर, जालंधर और फगवाड़ा एरिया में काफी सक्रिय है। पुलिस ने कई गांव घेर रखे हैं और आन-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अमृतपाल सिंह का यूपी और उत्तराखंड कनेक्शन ढूंढने में जुट गई है।
वही इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान के सपने अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य के साथ एक और कार्यवाही करते हुये पंजाब पुलिस ने गुरूवार को राज्य भर के शहरों और कस्बों के बाहरवार स्थापित कॉलोनियों में घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान ( सीएएसओ) चलाया। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर अमल में लाई गई।























