
इंडियन प्रीमियर लीग मे दिल्ली को फिर मिली हार
चंडीगढ़ 9 अप्रैल (विश्व वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग मे दिल्ली कैपिटल्स ने तीसरा मुकाबला भी गंवा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली को 57 रनों से हराया। यह राजस्थान की दिल्ली पर ओवरऑल 14वीं जीत है।
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। 200 रन का टारगेट चेज करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सके। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम लगातार तीसरी हार के साथ नौवें स्थान पर है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए थे। जोस बटलर ने 79, यशस्वी जायसवाल ने 60 और शिमरोन हेटमायर ने 39 रन बनाए।
इसके जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्तान वॉर्नर ने 65, ललित यादव ने 38 और राइली रूसो ने 14 रन बनाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो, कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। अश्विन को दो और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।





















