
पंजाब के इस जिले मे भीषण सडक हादसे मे इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़ 8 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब के फाजिल्का जिले मे भीषण सडक हादसे मे 3 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे के समाध नजदीक हुआ है, हादसे में 6 महीने के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से 1 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
उधर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सडक़ पर खड़े ट्राले के कारण हुआ, जिस कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिनमें 3 की मौत जबकि 2 को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में पहुंचे परिजनों बताया कि जलालाबाद के गांव धालिवाल से फाजिल्का रिश्तेदारी में शादी समारोह में परिवार आया हुआ था।























